Showing posts with label सनी लियोनी को बीते समय मे पोर्न स्टार होने का कोई पछतावा नहीं. Show all posts
Showing posts with label सनी लियोनी को बीते समय मे पोर्न स्टार होने का कोई पछतावा नहीं. Show all posts

Saturday, 12 April 2014

सनी लियोनी को बीते समय मे पोर्न स्टार होने का कोई पछतावा नहीं

मुंबई: अपनी नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की सफलता की खुशी मना रहीं अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें बीते समय मे पोर्न फिल्म अभिनेत्री होने का पछतावा नहीं है. यहां शुक्रवार को 'मेंडेट' पत्रिका के आवरणपृष्ठ पर छपी अपनी तस्वीर का अनावरण करते हुए सन्नी ने संवाददाताओं से कहा, "मेरे अब तक के करियर में मैंने जो कुछ भी किया है, उनमें से मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं है. मेरा मानना है कि मैंने जो कुछ भी किया उसने मेरे आज का नेतृत्व किया है."

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोने जब टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर पहुंची तो कुछ इस अंदाज में नजर आईं. यहां पर सनी लियोनी अपनी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं.

 उन्होने आगे कहा, "यह मेरी जिंदगी का सबसे आकर्षक समय है और अगर मेरा बीता समय नहीं होता तो यह नहीं होता. इसलिए मेरे पेशे को लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है."

वयस्क फिल्म अभिनेत्री सन्नी 2011 में 'बिग बॉस 5' के साथ मुंबई मनोरंजन उद्योग का हिस्सा बनीं. उनकी पहली फिल्म 2012 में आई 'जिस्म' थी.

सनी की अगली फिल्म 'टीना एंड लोलो' है.