Showing posts with label सनी के पास आया 'स्प्ल्ट्सिविला' का ऑफर तो तुरंत हां कर दी. Show all posts
Showing posts with label सनी के पास आया 'स्प्ल्ट्सिविला' का ऑफर तो तुरंत हां कर दी. Show all posts

Saturday, 19 April 2014

सनी के पास आया 'स्प्ल्ट्सिविला' का ऑफर तो तुरंत हां कर दी


नई दिल्लीः अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर हिंदी मनोरंजन जगत के छोटे पर वापसी कर रही हैं, जहां से उन्होंने यहां अपने करियर की शुरुआत की थी. सनी ने टीवी चैनल एमटीवी के रिएलिटी शो 'स्प्ल्ट्सिविला' के लिए अनुबंध किया है, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं.

सनी ने 2011 में कलर्स चैनलर के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से हिंदी मनोरंजन जगत में कदम रखा था. हाल ही में उन्होंने एमटीवी के शो 'हॉन्टेड वीकेंड्स' की भी मेजबानी की थी.

सनी ने एक बयान में कहा, "अभी हाल ही में मैंने एमटीवी के लिए एक शो में काम किया था और ऐसे क्रिएटिव लोगों के समूह के साथ काम करके मुझे बेहद अच्छा लगा. जब 'एमटीवी स्प्ल्ट्सिविला' की मेजबानी का प्रस्ताव मुझे मिला मैंने तुरंत हां कर दी."

'स्प्लिट्सविला' के सातवें सीजन में युवा लड़के-लड़कियों के बीच राजा और रानी का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें कई रोमांचक और खतरनाक पड़ाव भी होंगे.

एक सूत्र ने बताया कि सनी, निखिल चिनप्पा के साथ शो की मेजबानी करेंगी. कुछ ही महीनों बाद इसका प्रसारण शुरू किया जाएगा.

सनी इस बीच, छोटे पर्दे के साथ साथ फिल्मों में भी अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं. 'बिग बॉस' के बाद उन्होंने 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' में काम किया और उसके बाद 'जैकपॉट' और 'रागिनी एमएमएस 2' में दिखाई दीं. उन्होंने फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में एक आइटम नम्बर भी किया था.