Showing posts with label अब 'बेबी डॉल' बन धूम मचाएंगी दीपिका पादुकोण. Show all posts
Showing posts with label अब 'बेबी डॉल' बन धूम मचाएंगी दीपिका पादुकोण. Show all posts

Monday, 21 April 2014

अब 'बेबी डॉल' बन धूम मचाएंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई: हाल ही में रीलीज़ हुई सनी लियोनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस2' के गाने बेबी डॉल से मशहूर हुई सिंगर हैं कनिका कपूर की आवाज में इस फिल्म में सनी लियोनी पर बेबी डॉल गाना फिल्माया गया था जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था. कनिका कपूर, सनी के बाद अब दीपिका पादुकोण भी दूसरी बेबी डॉल बनाने जा रही हैं.

बताया जाता है फराह खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका पादुकोण पर एक आईटम नंबर फिल्माया गया है. इस फिल्म में दीपिका एक बार डांसर का किरदार निभा रही है. कनिका कपूर का कहना है कि यह गाना सनी पर फिल्माये गए गाने बेबी डॉल से भी अधिक धूम मचायेगा. इस गाने में कुछ नया तड़का लगाया गया है.
       
उल्लेखनीय है कि 'हैप्पी न्यू इयर' में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सोनु सूद, विवान शाह और बमन इरानी की भी मुख्य भूमिका है. यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी.